लेखक:
आशारानी व्होरा
श्रीमती आशारानी व्होरा ( जन्म : 7 अप्रैल, 1921) हिंदी की सुपरिचित लेखिका हैं। समाजशास्त्र में एम.ए. एवं हिंदी प्रभाकर श्रीमती व्होरा ने 1946 से 1964 तक महिला प्रशिक्षण तथा समाजसेवा के क्षेत्रों में सक्रिय रहने के बाद स्वतंत्र लेखन को ही पूर्णकालिक व्यवसाय बना लिया। हिंदी की लगभग! सभी लब्धप्रतिष्ठ पत्र-पत्रिकाओं में अर्धशती से उनकी रचनाएँ छपती रही है। अब तक चार हजार से ऊपर रचनाएँ और नब्बे पुस्तकें प्रकाशित। प्रस्तुत पुस्तक उनके पंद्रह वर्षों के लंबे अध्ययन के बाद स्वतंत्रता-संग्राम संबंधी पुस्तक-माला का चौथा श्रद्धा-सुमन है, जो स्वतंत्रता स्वर्ण जयंती पर किशोर जीवन-बलिदानियों और शहीदों को अर्पित तथा वर्तमान नई पीढ़ी को समर्पित है। |
![]() |
![]() |
विश्व की प्रसिद्ध महिलाएंआशारानी वोहरा
मूल्य: $ 12.95
"33 प्रेरणास्त्रोत महिलाएं — जिन्होंने रचा इतिहास, दिखाया नई पीढ़ी को रास्ता" आगे... |